कटती फसल के बीच खेत में कंकाल मिलने से हड़कंप, बालों की क्लिप और दांतों ने खोला राज

संवाददाता, अलीगढ़
share

अलीगढ़ में फसल कटने के दौरान खेत में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। बालों की क्लिप और दांतों से पहचान हुई की कंकाल एक महीने से लापता लड़की का है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Skeleton
खेत में कंकाल मिला

यूपी के अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के गांव भकरौला में हैवानियत की हद पार हो गई। 16 साल की किशोरी की हत्या के बाद शव को बाजरे के खेत में फेंक दिया गया। वह एक महीने से गायब थी। गुरुवार सुबह उसका कंकाल घर से करीब 700 मीटर दूर करीब खेत में पड़ा मिला। इसमें उसकी खोपड़ी और कुछ हड्डियां मिलीं, जिससे पूरा गांव दहल गया। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

गुरुवार सुबह 10 बजे महिलाएं बाजरा के खेत में थीं, तभी फसल के बीच उन्हें मानव खोपड़ी पड़ी दिखी। पास में एक पैर और कुछ हड्डियां बिखरी थीं। चीख-पुकार सुनकर पूरा गांव खेत पर दौड़ पड़ा। आसपास तलाशा गया तो कुछ हड्डियां और मिलीं। सूचना पर सीओ इगलास कमलेश कुमार व मडराक थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

माना जा रहा है कि जानवरों ने शव को नोंच लिया। परिजनों ने बालों में लगी हेयर क्लिप और खोपड़ी में फंसे दांतों से बेटी की पहचान की है। मृतका गांव की ही गुड़िया (16) पुत्री राकेश सिंह है, जो एक माह पहले अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जानी है।

सीडीआर से खुलेगा कातिल का राज

घटना ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं, जिनके पुलिस जवाब तलाश रही है। किशोरी के मोबाइल की सीडीआर खंगाली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसमें दो-तीन संदिग्ध नंबरों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फसल कटने के बाद कंकाल पर पड़ी नजर

किशोरी का शव घर के पास महत 700 मीटर की दूरी पर था। लेकिन, किसी को कुछ आभास तक नहीं हुआ। इन दिनों बाजरा की फसल काटी जा रही है। इसी के चलते गुरुवार को लोगों की नजर पड़ी।

पुलिस का कहना है कि लड़की लगभग एक महीने से लापता थी। उसकी खोज की जा रही थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है। कंकाल मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में हत्या की बात कही जा रही है। ऐसे में हत्यारोपी का भी पता लगाया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकटती फसल के बीच खेत में कंकाल मिला, बालों की क्लिप और दांतों ने खोला राज