Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Minor Girl raped by neighbor for 6 months got her abortion after pregnancy
पड़ोसी ने 6 महीने तक किया नाबालिग से रेप, दवा खिलाकर गर्भ गिरवाया और फिर किया ये

पड़ोसी ने 6 महीने तक किया नाबालिग से रेप, दवा खिलाकर गर्भ गिरवाया और फिर किया ये

संक्षेप:

एक गांव की किशोरी के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा-धमकाकर छह माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब किशोरी को गर्भवती हो गई तो आरोपी उसका गर्भ गिरवाकर फरार हो गया।

Oct 30, 2025 12:16 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, अलगीढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ में एक नाबालिग से उसके पड़ोसी ने रेप किया और फिर उसे धमकाया। इसके बाद कई महीनों तक रेप करता रहा। यहां तक की उसका गर्भपात भी करवाया और उसे छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा-धमकाकर छह माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब किशोरी को गर्भवती हो गई तो आरोपी उसका गर्भ गिरवाकर फरार हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उनके पड़ोस में ही शनि पुत्र राजकुमार का घर है। शनि ने करीब छह माह पहले उनकी 13 साल की बेटी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर बताने पर उसे व भाई को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरकर किशोरी ने घर पर कुछ नहीं बताया। इसका फायदा उठाकर आरोपी किशोरी को डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई।

ये भी पढ़ें:दाऊद से कभी नहीं रहा मेरा संबंध, अंडरवर्ल्ड से रिश्ते पर ममता कुलकर्णी की सफाई

दीपावली पर आरोपी किशोरी को बहाने से हरदुआगंज बुला लाया। वहां दवा खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। बेटी बदहवास व डरी हुई हालत में घर पहुंची। अब प्यार से पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद जब किशोरी के परिजन आरोपी के घर उसके पिता राजकुमार से शिकायत करने गए तो पिता-पुत्र ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शनि के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में टीमें लगा दी हैं। उसे जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |