Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Man Wants to Marry Daughter Molest Her Wife Demand Help From police
साहब! पति बेटी से निकाह करना चाहता है... पुलिस के पास बचाने की गुहार लेकर पहुंची मां

साहब! पति बेटी से निकाह करना चाहता है... पुलिस के पास बचाने की गुहार लेकर पहुंची मां

संक्षेप:

यूपी में अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को एक महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई की उसकी बेटी को बचा लिया जाए। उसने शिकायत में कहा कि साहब बेटी से पति निकाह करना चाहता है।

Sep 26, 2025 08:49 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी में अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। गुरुवार को एक महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई की उसकी बेटी को बचा लिया जाए। उसने शिकायत में कहा कि साहब बेटी से पति निकाह करना चाहता है। कई बार अश्लील हरकत भी कर चुका है। विरोध करने पर मारपीट करता है। वह किराए पर मकान लेकर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पहले पति से चार बच्चे हैं। अब वह दूसरे पति के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रही है। आरोप है कि पति 13 वर्षीय बेटी से निकाह करने का दबाव बना रहा है। पति कई बार बच्ची के साथ अश्लील हरकत भी कर चुका है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में उसने पहले भी कई बार थाने में शिकायत की है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें:‘मुझे नहीं पता कि कब रेप हुआ’, BJP नेता पर आरोप लगाने वाली लड़की ने दिया बयान

मामले में मिली शिकायत के बाद इस संबंध में एसएसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, बच्ची का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद मामले में धाराएं दर्ज की जाएंगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |