LPG News: घरेलू गैस की किल्लत से कोयले की कीमते बढ़ीं, इंडक्शन और माइक्रो ओवन की डिमांड ज्यादा

Mar 12, 2026 01:04 pm ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share

यूपी के अलीगढ़ में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कोयला भारत बड़े पैमाने पर आयात भी करता है। इंडोनेशिया से कोयला बड़े पैमाने पर आता है। लेकिन अब समुद्री मार्ग के रास्ते में परेशानी के कारण कोयला नहीं आ रहा है।

यूपी के अलीगढ़ में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कोयला भारत बड़े पैमाने पर आयात भी करता है। इंडोनेशिया से कोयला बड़े पैमाने पर आता है। लेकिन अब समुद्री मार्ग के रास्ते में परेशानी के कारण कोयला नहीं आ रहा है। इधर कोयले के कच्चे व पक्के रेट में 8 से 10 रुपये तक इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कोयले की डिमांड अचानक बढ़ गई है। कोल डिपो पर भी कोयले की किल्लत हो सकती है।

होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट वेंडर, कैटर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयला खरीद रहे हैं। कच्चा कोयला 10 दिन पहले 14 रुपये किलो था जो अब 18 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह से पक्का कोयला 36 रुपये से बढ़कर 42 रुपये किलो हो गया है। कोयला भी पीछे से कम आ रहा है। टाटा समेत कई कंपनियों के कोयला प्लांट हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कोल डिपो के संचालकों को आर्डर के मुताबिक सप्लाई नहीं दी जा रही है। कोयला कारोबारी आकाश कोल ने बताया कि कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। यही कारण है कि कच्चा व पक्का कोयला आठ से 10 रुपये किलो बढ़ गया है।

इंडक्शन और माइक्रो ओवन की डिमांड अचानक बढ़ी

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने बंद हो गए। घरेलू पर तमाम किल्लत चल रही है। गैस सिलेंडर ब्लैक में बिक रहे हैं। मारामारी मच गई है। जिसको लेकर लोग इलेक्ट्रानिक इंडक्शन खरीद रहे हैं। इसके अलावा माइक्रो ओवन भी खरीद रहे हैं। इंडक्शन 1500 से लेकर 2500 रुपये तक बाजार में मिल रहा है। मॉल से लेकर इलेक्ट्रानिक दुकानों पर इंडक्शन की बिक्री तेज हो गई है। रेलवे रोड पर द्वारिका इलेक्ट्रानिक के संचालक अमन गर्ग ने बताया कि इंडक्शन के 24 पीस थे, जिसमें 10 पीस बिक गए हैं। माइक्रो ओवन के लिए भी ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन उसके रेट अधिक होने के कारण कम खरीद रहे हैं।

शादी में मेहमानों का खाना कैसे तैयार करें

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से व्यवसायिक गतिविधियां रुकने के साथ शादी समारोह व अन्य आयोजनों में मेहमानों के बनने वाले खाने, नाश्ते पर संकट के बादल खड़े हो गए हैं। बड़ी संख्या में 14 मार्च तक शादियां व रिशेप्शन के कार्यक्रम बैंक्वेट हालों में बुक हैं। बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने डीएम से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से महानगर में व्यवसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। हलवाई, कैटर, होटल, रेस्टोरेंट, ढलाई वाले परेशान हैं। खास तौर से वह कैटर व हलवाई परेशान हैं, जिन्होंने शादियों की बुकिंग ली है। एक दिन बाद बारात आनी है, ऐसे में सिलेंडर के बिना काम कैसे चलेगा। मेहमानों का खाना कैसे बनेगा? इस मौके पर एमए खान गांधी, हरिकिशन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संगीता वार्ष्णेय, यश कुमार सिंह, कमल गुप्ता, पवन तोमर मौजूद रहे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।