Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Leopard Seen Near School villagers under fear forest Department check CCTV
अलीगढ़ में तेंदुए की दहशत, स्कूल के पास दिखने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप

अलीगढ़ में तेंदुए की दहशत, स्कूल के पास दिखने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप

संक्षेप:

यूपी के अलीगढ़ में जवां के गांव नगला रायसिंह के मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूल के पास 27 नवंबर देर रात ग्रामीणों को एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है। तेंदुआ के अस्पष्ट चिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों ने 28 नवंबर को बच्चों को भी दूसरे गांव में स्थित स्कूल में नहीं भेजा।

Nov 29, 2025 10:54 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ में जवां के गांव नगला रायसिंह के मर्ज किए गए प्राथमिक स्कूल के पास 27 नवंबर देर रात ग्रामीणों को एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है। तेंदुआ के अस्पष्ट चिह्न भी मिले हैं। ग्रामीणों ने 28 नवंबर को बच्चों को भी दूसरे गांव में स्थित स्कूल में नहीं भेजा। ग्रामीण खुद भी अकेले बाहर नहीं निकल रहे हैं। वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और गांव में डेरा जमाने के साथ ही जाल व पिंजरा लगा दिया है। तेंदुआ से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव के मदन पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि 27 नवंबर रात करीब साढ़े दस बजे अपने खेत में पानी लगाकर पैदल ही घर वापस आ रहे थे, तभी उन्हें प्राथमिक स्कूल के पास एक तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी आ गए, उन्होंने भी तेंदुए को भागते हुए देखा। सुबह ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल के पास तेंदुआ के पग चिह्न देखे। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई।

ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में बस रही नई उद्योग नगरी, लहलहाने वाली है रोजगार की फसल

वन क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार ने इस बारे में बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुआ को घूमते हुए देखा है। पग चिह्न मिले हैं, लेकिन वह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है फिर भी विभाग की टीम सतर्क हैं। टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, गांव वालों को सतर्क रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा रात में लोगों को बाहर निकलने पर सतर्कता के लिए कहा गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |