एथनॉल मिले पेट्रोल की जगह अब एक्सट्रा प्रीमियम की डिमांड ज्यादा, इस शहर में हुई कमी

वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

यूपी के अलीगढ़ में एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की जगह अब एक्सट्रा प्रीमियम की डिमांड बढ़ी है। शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कमी होने लगी है। पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम का स्टॉक ड्राई होने लगा है।

Petrol Price
9 रुपये महंगा होने के बाद भी 'एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल' की डिमांड 50% बढ़ी है।

पेट्रोल पंपों पर जहां पहले एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल बिकता नहीं था, अब हालात यह हो गए हैं कि यूपी के अलीगढ़ में कई पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम का स्टॉक ड्राई होने लगा है। एथनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की बढ़ती चिंता के बीच बीते दिनों में अलीगढ़ में 95-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी तक पहुंच चुकी है।

तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल एक्सपी-95, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) स्पीड-95 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के पावर-95 ब्रांड के तहत ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल बेचती हैं। 95-100-ऑक्टेन रेटिंग वाला पेट्रोल मुख्य रूप से सुपरकार, लक्जरी और सुपरबाइक जैसी हाई परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है।

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल के मुकाबले नौ से 60 रूपए लीटर तक महंगा होता है। अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बताते हैं कि पिछले दिनों में एथनॉल मुक्त पेट्रोल की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। एथनॉल से वाहनों को नुकसान पहुंचने के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की वजह से यह बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम पेट्रोल की सबसे ज्यादा मांग शहरी क्षेत्र में देखी गई है। हालांकि अब देहात क्षेत्र के पंपों पर भी वाहन चालक एक्स्ट्रा प्रीमियम मांग रहे हैं।

तीन तरह के पेट्रोल

सादा पेट्रोल (91 ऑक्टेन) 101.92

प्रीमियम पेट्रोल (95 ऑक्टेन) 110.50

प्रीमियम पेट्रोल (100 ऑक्टेन) 160

(नोट-दाम प्रति रूपए लीटर में हैं।)

एक्सट्रा प्रीमियम तेल की हुई कमी

अलीगढ़ शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कमी होने लगी है। हिन्दुस्तान द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि अधिकतर पंपों पर एक्सट्रा प्रीमियम के प्वाइंट बंद हैं। जानकारी किए जाने पर पता चला कि कई कंपनियों द्वारा पिछले करीब 10 से 15 दिनों से प्रीमियम पेट्रोल की सप्लाई नहीं दी गई है।

अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, अध्यक्ष, विजय मंगल गुप्ता ने इस बारे में कहा कि पिछले कुछ दिनों में सादा की तुलना में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल की डिमांड में बाजार में बढ़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से एथनॉल मिश्रित सादा पेट्रोल से वाहनों में होने वाली खराब की जानकारी मिलने पर एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल ले रहे हैं।

सुधीर फिलिंग स्टेशन के संजीव अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सादा पेट्रोल यानि 91 ऑक्टेन व एक्सट्रा प्रीमियम-95 यानि 95 ऑक्टेन पेट्रोल ही अलीगढ़ में बिकते हैं। स्थानीय किसी पंप पर 100 ऑक्टेन वाले एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल नहीं मिलता है। एक्सट्रा प्रीमियम की सप्लाई कंपनी की तरफ से पिछले 10-15 दिन से नहीं मिल रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsएथनॉल मिले पेट्रोल की जगह अब एक्सट्रा प्रीमियम की डिमांड ज्यादा, इस शहर में कमी