
टीचर से बहस पर डी-फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मांग रही थी रुपये
यूपी के अलीगढ़ में देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में शुक्रवार को बी-फार्मा के एक छात्र ने अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि कॉलेज में एक शिक्षिका से उसकी बहस हुई थी। इसके बाद वह घर लौटा और आत्मघाती कदम उठा लिया।
यूपी के अलीगढ़ में देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब में शुक्रवार को बी-फार्मा के एक छात्र ने अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि कॉलेज में एक शिक्षिका से उसकी बहस हुई थी। इसके बाद वह घर लौटा और आत्मघाती कदम उठा लिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया।

देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब निवासी 20 वर्षीय विनीत प्रकाश गौतम शहर के एक कॉलेज से डी-फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार दोपहर को वह कॉलेज से घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बहन कोचिंग से आई। उसने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जंगले से झांककर देखा तो विनीत का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजन उसे उतारकर आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विनीत के पिता विनोद कुमार का कहना है कि कुछ दिन पहले एक्सीडेंट में विनीत के पैर में चोट आ गई थी। इसके चलते वह परीक्षा नहीं दे पाया था। आरोप है कि उसकी शिक्षिका 800 रुपये मांग रही थी। घटना से पहले उसकी शिक्षिका से जिद्दोजहद हुई। शिक्षिका ने मुझे भी फोन किया था। कहा कि विनीत कॉलेज नहीं आ रहा है। बहस कर रहा है। मैंने विनीत को समझाने की बात कही। लेकिन, घर आते ही उसने यह कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर देहलीगेट विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। न ही कोई तहरीर दी गई।





