Hindi NewsUP NewsUP Aligarh Abhishek murder Case Mahamandaleshwar Pooja Showed Photo to shooter
शूटरों को फोटो दिखा कर महामंडलेश्वर पूजा ने कहा था इसकी हत्या करनी है, दोस्त है आरोपी

शूटरों को फोटो दिखा कर महामंडलेश्वर पूजा ने कहा था इसकी हत्या करनी है, दोस्त है आरोपी

संक्षेप:

यूपी के अलीगढ़ में पूछताछ में शूटर आसिफ ने बताया था कि फजल (पहला शूटर) उसका दोस्त है। दोनों वेल्डिंग का काम करते हैं। फजल अशोक को सात-आठ साल से जानता था। डेढ़ माह पहले अशोक व उसकी पत्नी पूजा ने उससे हत्या कराने के लिए कहा।

Sun, 12 Oct 2025 12:29 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के अलीगढ़ में पूछताछ में शूटर आसिफ ने बताया था कि फजल (पहला शूटर) उसका दोस्त है। दोनों वेल्डिंग का काम करते हैं। फजल अशोक को सात-आठ साल से जानता था। डेढ़ माह पहले अशोक व उसकी पत्नी पूजा ने उससे हत्या कराने के लिए कहा। इस पर फजल ने आसिफ के बारे में बताया। इसके बाद आसिफ, फजल व अशोक के घर गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां पूजा ने अभिषेक का फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने को कहा। ये भी बताया कि अभिषेक का खैर में शोरूम है। वह परिजन के साथ होटल द टाउन पैलेस पर खाना खाने जाता है तो वहीं उसकी हत्या कर सकते हो। आसिफ ने पांच लाख रुपये मांगे, मगर तीन लाख में सौदा तय हुआ। एक लाख एडवांस दिए थे।

ये भी पढ़ें:महामंडलेश्वर पूजा से थाने में मिला अभिषेक का परिवार, बोली- जो मन में था वो किया

अभिषेक को लगातार वीडियो कॉल करती थी पूजा

अभिषेक के भाई आशीष के अनुसार अभिषेक ने 21 अगस्त को खैर में शोरूम खोला था। यहां पूजा से उद्घाटन नहीं कराया, जिससे वह नाराज हो गई। इसी के बाद उसने खैर के एक युवक के माध्यम से अभिषेक के खिलाफ मुकदमा तक कराना चाहा। एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद मामला निपट गया।

पूजा देररात तक अभिषेक से बात करती रहती थी। दिनभर में 15 से 20 कॉल करती थी। दो साल पहले तक उसने अभिषेक की लोकेशन ले रखी थी। पल-पल बाद लोकेशन चेक करके वीडियो कॉल करती थी। इससे परेशान होकर अभिषेक ने पूजा को ब्लॉक कर दिया था।

गाजियाबाद में शिक्षक थी पूजा सबसे पहले

पूजा शकुन पांडेय मूलरूप से सिकंदराराऊ के गांव कचौरा की रहने वाली है। पिता प्रोफेसर थे। महामंडलेश्वर बनने से पहले पूजा भी गाजियाबाद में शिक्षक थी। इसी बीच मैनपुरी के किशनी निवासी अशोक पांडेय से शादी हो गई। बाद में दोनों अलीगढ़ आकर बस गए। करीब 10 साल पहले धार्मिक जीवन में प्रवेश के बाद पूजा ने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ गईं और महामंडलेश्वर बनीं।

सीडीआर: दो माह में 27 बार की शूटरों से कॉल

पूजा व अशोक पांडेय के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के अनुसार, आसिफ के दोस्त व सह-अभियुक्त फजल के मोबाइल नंबर से अगस्त व सितंबर में 27 बार कॉल हुई हैं। पूजा की फजल से इस अवधि में 11 बार कॉल हुईं।

लहंगा पहनकर अभिषेक के भाई की शादी में नाची

पुलिस के अनुसार पूजा अभिषेक को बार-बार कॉल करती थी। अभिषेक के भाई की शादी में उसने लहंगा खरीदा था। उसे पहनकर नाची भी थी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |