यूपी में बढ़ी शराब की खपत, इस शहर के लोग एक साल में पी गए 1015 करोड़ की शराब

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share

यूपी में शराब की खपत का आंकड़ा काफी बढ़ गया है। वहीं, यूपी के एक शहर में एक वर्ष में 1015 करोड़ से अधिक की शराब शहरवासी गटक गए। मई में लगभग 19.50 लाख बीयर के कैन पीए गए हैं। आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण छह की रिपोर्ट के अनुसार हैं।

यूपी में बढ़ी शराब की खपत, इस शहर के लोग एक साल में पी गए 1015 करोड़ की शराब

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण छह की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या और शराब की खपत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों की दर 14.5% से बढ़कर 18.7% हो गई है, जो प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक है। वहीं अलीगढ़ की बात करें तो बीते एक वर्ष में 1015 करोड़ से अधिक की शराब अलीगढ़वासी गटक गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल यानि वर्ष 2024-2025 की तुलना में 144 रूपए अधिक शराब पर खर्च किए गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में शराब की खपत का आंकड़ा काफी बढ़ गया है, जिससे राज्य सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है। अलीगढ़ में कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, बीयर व देशी शराब दुकानें आबकारी विभाग के लिए अधिक राजस्व देने वाली साबित हो रही हैं।

Voice of UP

31 मार्च 2026 तक आबकारी विभाग ने शराब से रिकार्ड राजस्व प्राप्त किया। विभाग के अनुसार 1015.63 करोड़ रूपए का राजस्व शराब से मिला। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बिक्री का आंकड़ा 870.80 करोड़ रूपए था। यानि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में विभाग को 144 करोड़ रूपए ज्यादा मिले।

मई में लगभग 19.50 लाख बीयर के कैन पी गए

जिला आबकारी अधिकारी, डीके गुप्ता ने बताया कि शराब की बिक्री का ग्राफ बढ़ा है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में विभाग को 144 करोड़ रूपए अधिक राजस्व मिला है। वहीं गर्मी में बीयर की बिक्री बेहतर रही है।

2024-25 में बिकी शराब का आंकड़ा

देशी शराब-01 करोड़ 60 लाख 54 हजार 044 लीटर

विदेशी शराब-71 लाख 51 हजार 578 बोतल

बीयर-01 करोड़ 75 लाख 88 हजार 649 कैन

2024-25 में बिकी शराब का आंकड़ा

देशी शराब-01 करोड़ 68 लाख 88 हजार 710 लीटर

विदेशी शराब-84 लाख 61 हजार 142 बोतल

बीयर-01 करोड़ 86 लाख 13 हजार 531 कैन

मई माह में तपती गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत और निजात पाने के लिए जिलेभर में शौकीनों द्वारा जमकर बीयर पी गई। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते मई महीने में रिकॉर्ड 19 लाख 37 हजार 900 बीयर कैन की बिक्री दर्ज की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।