यूपी से दिल्ली-पंजाब-जम्मू की कई ट्रेनों के रास्ते बदले, पढ़ें कहां बदले रूट और तारीख

Mar 11, 2026 07:02 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share

दिल्ली रेल मंडल के शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी।

यूपी से दिल्ली-पंजाब-जम्मू की कई ट्रेनों के रास्ते बदले, पढ़ें कहां बदले रूट और तारीख

दिल्ली रेल मंडल के शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस 29 मई से 3 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक नई दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 5 जून को हजरत निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।

होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून तक लुधियाना-धुरी-जाखल-शकूरबस्ती-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 2 जून को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी। अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 30, 31 मई व 3 जून को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते चलेगी।

इसके अलावा दिल्ली रेल मंडल के दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर एनआई कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4, 7 और 11 मई को ओखला-लाजपत नगर-पटेल नगर-दयाबस्ती-शकूरबस्ती के रास्ते चलेगी। इस दौरान ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन के बजाय दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पर रुकेगी। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 6 मई को ओखला-लाजपत नगर-पटेल नगर-दयाबस्ती-शकूरबस्ती के रास्ते चलेगी।

चार हॉल्ट बनाए जाएंगे पूर्ण स्टेशन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह मंगलवार को आगरा मंडल के दौरे पर पहुंचे। वह सुबह प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महाप्रबंधक ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मैराथन बैठक की।

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा मंडल में गतिशक्ति यूनिट और कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी महाप्रबंधक ने देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही बाह और फतेहाबाद क्षेत्र में चार हॉल्ट स्टेशनों को पूर्ण स्टेशन में बदलने के कार्य की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों में लगी गतिशक्ति यूनिट और कंस्ट्रक्शन विभाग स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य को समय पर पूरा कराएं।

आगरा-मथुरा ट्रैक का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

शाम को महाप्रबंधक ने आगरा-मथुरा ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ट्रैक की स्थिति, रेल फाटक और अन्य स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। मथुरा जंक्शन स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।