Hindi NewsUP NewsUP Agra Professor Raped researcher for two years with fake marriage proposal
प्रोफेसर ने दो साल तक किया शोधार्थी का रेप, शादी का झांसा देकर करता रहा गंदा काम

प्रोफेसर ने दो साल तक किया शोधार्थी का रेप, शादी का झांसा देकर करता रहा गंदा काम

संक्षेप:

यूपी के आगरा में डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर उसकी शोधार्थी ने शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आईबीएस) के रसायन विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर आरोप है कि दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत करते रहे।

Mon, 27 Oct 2025 07:16 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर उसकी शोधार्थी ने शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आईबीएस) के रसायन विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर आरोप है कि दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत करते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें होटलों में दुष्कर्म, कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़, मोबाइल तोड़ने की कोशिश और करियर बर्बाद करने की धमकी जैसे आरोप लगाए। शोधार्थी ने पुलिस अधिकारियों को ऑडियो भी उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी मामले को गंभीर बताते हुए आंतरिक जांच की बात कही है। जब इस संबंध में प्रोफेसर से संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

ये भी पढ़ें:रेप कर रहा गांव का ही शोहदा, वीडियो वायरल की धमकी पर नाबालिग ने मां संग खाया जहर

शोधार्थी के आरोप हैं रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर उसकी पीएचडी के गाइड हैं। शोधार्थी के अनुसार, प्रोफेसर ने शादीशुदा होने के बावजूद बहला-फुसलाकर शादी का वादा किया और दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करते रहे। जब शादी के लिए दबाव डाला गया तो टालमटोल करने लगे। इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि प्रोफेसर उन्हें खजुराहो ले गए, जहां तीन दिन तक होटल में रखकर उसका शोषण किया। इसके बाद हाल ही में बरसाना के एक होटल में भी इसी तरह का कृत्य किया गया। शादी का दबाव डालने पर उन्होंने इंकार कर दिया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

शोधार्थी ने आरोप लगाया है कि शनिवार को अपने कार्यालय में बुलाकर हाथापाई की और मोबाइल छीनकर तोड़ने की कोशिश करने लगे, ताकि फोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत नष्ट हो जाएं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शोधार्थी का आरोप है प्रोफेसर अक्सर छुट्टी वाले दिन बुलाते थे।

न्यू आगरा के इंस्पेक्टर, राजीव त्यागी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर दो साल तक शारीरिक शोषण करने की बात पीड़िता की ओर से कही गई है। इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुलपति, प्रो. आशु रानी ने कहा कि विश्वविद्यालय को कोई इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। यदि मामला है तो बेहद गंभीर है। विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से इसकी जांच कराई जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |