Hindi NewsUP NewsUP Agra Prince Death Case Mobile Revealed Honeytrap Girl Fake Rape Case Poisoned him
हनीट्रैप में फंसाकर युवक ने ऐंठी मोटी रकम, मोबाइल से खुला ब्लैकमेलिंग और मौत का राज

हनीट्रैप में फंसाकर युवक ने ऐंठी मोटी रकम, मोबाइल से खुला ब्लैकमेलिंग और मौत का राज

संक्षेप:

आरोप है कि कीर्ति शर्मा नाम की लड़की ने झूठी रेप केस की धमकी और पैसा ऐंठकर सर्राफा परिवार के इकलौते लड़के 27 साल के राजा उर्फ़ प्रिंस की जिंदगी छीन ली। अनुचित मांग पूरी न करने पर आरोपितों ने बेटे का विषाक्त पदार्थ पिला दिया।

Nov 27, 2025 12:23 pm ISTSrishti Kunj कार्यालय संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में सिकंदरा क्षेत्र में हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें ज्वैलर्स मुकेश वर्मा ने अपने बेटे राजा उर्फ प्रिंस की मौत की वजह ब्लैकमेलिंग बताया है। आरोप है कि कीर्ति शर्मा नाम की लड़की ने झूठी रेप केस की धमकी और पैसा ऐंठकर सर्राफा परिवार के इकलौते लड़के 27 साल के राजा उर्फ़ प्रिंस की जिंदगी छीन ली। बताया जा रहा है कि अनुचित मांग पूरी न करने पर आरोपितों ने बेटे का विषाक्त पदार्थ पिला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित मुकेश वर्मा की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने कीर्ति नामक युवती और तरुण नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अटूस निवासी ज्वैलर्स मुकेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राजा उनके साथ रायभा में ज्वैलरी की दुकान संभालता था। 19 अक्तूबर को राजा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया, इलाज के लिए दिल्ली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। परिजन इस घटना को लेकर उलझन में थे, मगर 24 नवंबर को मोबाइल की जांच ने पूरा मामला उजागर कर दिया।

ये भी पढ़ें:जीजा ने तंत्र-मंत्र कर साली को फंसाया, बच्चे घर से निकाल लिव-इन में रहना शुरू

तहरीर में कहा गया कि थाना सिकंदरा के गांव अटूस का रहने वाले राजा से कीर्ति शर्मा 20 लाख रुपए के गहने और 70 हजार कैश लूट चुकी थी, फिर भी उसका मन नहीं भरा। आत्महत्या वाले दिन उसने राजा को 53 बार फोन मिलाया था। राजा मां-बाप का इकलौता बेटा था। मुकेश वर्मा के अनुसार मोबाइल में 19 अक्तूबर को कीर्ति नामक युवती के 53 कॉल और उसके साथी तरुण के 46 कॉल आए थे। तरुण नामक युवक के साथ एक युवती उनके घर आई थी।

आरोप है कि कीर्ति ने प्रेमजाल में फंसाकर राजा की अश्लील तस्वीरें खींचीं और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लगातार रुपये ऐंठती रही। पीड़ित ने बताया कि रुपये न देने पर कीर्ति और तरुण ने राजा के साथ मारपीट भी की थी। मगर बदनामी और झूठे मुकदमे के डर से परिवार चुप रहा। अब सभी साक्ष्यों के आधार पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |