Hindi NewsUP NewsUP Agra Man Woman caught in illegal Religion Change Distributed Books for promoting
धर्मांतरण का प्रयास कर रहे युवक-युवती पकड़े, मसीह समाज के प्रचार में बांटी किताब

धर्मांतरण का प्रयास कर रहे युवक-युवती पकड़े, मसीह समाज के प्रचार में बांटी किताब

संक्षेप: यूपी के आगरा में आवास विकास कॉलोनी (जगदीशपुरा) में बुधवार को एक युवक और युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के ऊपर अवैध रूप से धर्मांतरण के प्रयास का आरोप है। दोनों मसीह समाज का प्रचार कर रहे थे। लोगों को किताबें बांट रहे थे।

Thu, 16 Oct 2025 11:57 AMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में आवास विकास कॉलोनी (जगदीशपुरा) में बुधवार को एक युवक और युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के ऊपर अवैध रूप से धर्मांतरण के प्रयास का आरोप है। दोनों मसीह समाज का प्रचार कर रहे थे। लोगों को किताबें बांट रहे थे। आरोपित युवती झारखंड और युवक अरुणाचल प्रदेश का निवासी है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर पांच निवासी वीरेंद्र गौतम ने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तहरीर में पुलिस को बताया सुबह 11 बजे उनके घर पर युवती और युवक आए। ईसाई धर्म की एक किताब दी। उनसे कहा इस किताब को पढ़ें। उनका धर्म अपने समाज के लोगों का पूरा ध्यान रखता है। उनकी सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आ गए। दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की। आधार कार्ड पर युवक का पता नहरलगुन, पापुम पारे, अरुणाचल प्रदेश और युवती का पता रांची (झारखंड) लिखा था।

ये भी पढ़ें:मोबाइल पर गेम खेल रहा था 13 साल का बच्चा, अचानक अचेत हुआ चली गई जान

आरोपितों ने बताया वे पिछले डेढ़ साल से आगरा में रह रहे हैं। अपने धर्म का प्रचार करते हैं। विहिप के जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग, प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, शिवम दुबे ,अनुज पाठक आदि जगदीशपुरा थाने आ गए थे। पुलिस से कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। कहा जा रहा है कि अवैध रूप से धर्मांतरण के लिए प्रचार किया जा रहा था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |