Hindi NewsUP NewsUP Agra Man Jumped in Yamuna Holding girl hand asked Uncle to take bike From Bridge
मामा पुल से बाइक ले जाना.. युवती का हाथ थाम यमुना में कूदा युवक, लड़की को लेकर उलझी गुत्थी

मामा पुल से बाइक ले जाना.. युवती का हाथ थाम यमुना में कूदा युवक, लड़की को लेकर उलझी गुत्थी

संक्षेप:

यूपी के आगरा में थाना बाह क्षेत्र में बटेश्वर के घाट पर बने पीपों के पुल से गुरुवार दोपहर युवक और युवती बाइक खड़ी कर एक-दूसरे का हाथ थामकर यमुना नदी में कूद गए। गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद कर लिया है।

Nov 21, 2025 08:43 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में थाना बाह क्षेत्र में बटेश्वर के घाट पर बने पीपों के पुल से गुरुवार दोपहर युवक और युवती बाइक खड़ी कर एक-दूसरे का हाथ थामकर यमुना नदी में कूद गए। गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद कर लिया है, लेकिन युवती के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है। जानकारी होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नारखी (फिरोजाबाद) के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के किशनलाल का बेटा गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) बचपन से ही अपनी ननिहाल गुढ़ा गढ़सान फिरोजाबाद के लालऊ गांव में रह रहा था। गुरुवार दोपहर 3.30 बजे वह बाइक से बटेश्वर पहुंचा। उसके साथ हरे रंग के कपड़े पहने युवती भी थी। उन्होंने पुल पर बाइक खड़ी की। फिर देखते ही देखते युवक-युवती एक-दूसरे का हाथ थामकर यमुना नदी में कूद गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:भीड़ में भतीजे ने चाची को काट डाला, गांव वालों के बीच से कुल्हाड़ी लहराकर भागा

नदी में युवक-युवती को कूदते हुए घाट पर मौजूद गोताखोर अनिल तत्परता से वहां पहुंचा और युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पेंट की जेब में रखे आधार कार्ड से युवक की पहचान गुलशन यादव उर्फ गोलू के रूप में हुई। जेब में निकले मोबाइल फोन के सिम कार्ड से पुलिस ने कॉल की तो उसके मामा श्याम यादव से बात हुई।

श्याम यादव गुलशन के पिता किशनलाल आदि परिजन को लेकर मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुंचे गुलशन के परिजन काफी सदमे में थे। रो-रोकर बेहाल था। युवती को लेकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। फिलहाल युवती की पुलिस तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बाह सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की तलाश कराई जा रही है। वह कौन थी, इसका कोई पता नहीं लगा है।

फोन कॉल पर मामा से बोला पुल से बाइक उठा ले जाना

बटेश्वर के पीपों के पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने से पहले गुलशन यादव उर्फ गोलू ने अपने मामा श्याम यादव को फोन कॉल की थी। उनसे कहा था कि मामा बाइक बटेश्वर के पुल पर खड़ी है। ले जाना। श्याम यादव ने बताया कि उन्होंने पलटकर कॉल किया तो गुलशन का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था।

गुलशन का शव बरामद, युवती की तलाश जारी

मामा श्याम यादव ने बताया बचपन से गोलू उनके पास रहा। आईटीआई करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। 15 दिन पहले नई बाइक दिलाई थी। 10 साल पहले गुलशन की मां विनीता देवी की असाध्य बीमारी के चलते मौत हुई थी। गोलू का छोटा भाई देव यादव भी उनके पास ही रहता है। दिन में गुलशन अपनी बुआ पिंकी यादव के पास चाची को छोड़ने गया था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |