Hindi NewsUP NewsUP Agra Love Jihad Fahad Changed Name Girl Religion Conversion for Nikah put her in prostitution
लव जिहाद! फहाद ने दीपक बन फंसाया, धर्मांतरण के बाद निकाह फिर देह व्यापार में धकेला

लव जिहाद! फहाद ने दीपक बन फंसाया, धर्मांतरण के बाद निकाह फिर देह व्यापार में धकेला

संक्षेप:

आगरा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने दीपक समझकर जिससे दोस्ती की उसका असली नाम फहाद हुसैन निकला। मोहब्बत की खातिर उसने मजहब बदल लिया मगर उसकी जिंदगी की मुसीबतें कम नहीं हुई। पति ने उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।

Sep 22, 2024 12:03 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आगरा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने दीपक समझकर जिससे दोस्ती की उसका असली नाम फहाद हुसैन निकला। मोहब्बत की खातिर उसने मजहब बदल लिया मगर उसकी जिंदगी की मुसीबतें कम नहीं हुई। पति ने उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया। यह आरोप लगाते हुए महिला ने पति और उसके भाई के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। वह मूलत डौकी की निवासी है। वर्तमान में सदर के शहीद नगर इलाके में रहती है। नाच गाना करके अपना जीवन यापन करती थी। उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम दीपक बताया। उससे संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपित का असली नाम फहाद हुसैन है। उसने हालात से समझौता किया। उससे निकाह कर लिया। आरोपित ने उसका नाम भी बदल दिया।

ये भी पढ़ें:ट्रक से टक्‍कर के बाद DCM में लगी आग, फिर आकर टकरा गए दो और ट्रक; ड्राइवर की मौत

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसे मां नहीं बनने दिया। वह मां बन जाती तो देह व्यापार नहीं कर पाती। आरोपित ने दूसरी महिला से निकाह किया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो विरोध किया। आरोपित ने मारपीट की। उसकी जान लेने का प्रयास किया। उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि मुकदमे के बाद छानबीन शुरू कर दी गई है। मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। फहाद हुसैन और आमिर कोनामजदकियाहै।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |