Hindi NewsUP NewsUP Agra Looteri Dulhan Fake Father Brother Nikah took money jewelry
फर्जी पिता-भाई बन कराया निकाह, पति ने संबंध बनाने को कहा तो बहाना बनाया फिर किया ये कांड

फर्जी पिता-भाई बन कराया निकाह, पति ने संबंध बनाने को कहा तो बहाना बनाया फिर किया ये कांड

संक्षेप: यूपी के आगरा में लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को लूट लिया। उसका निकाह फर्जी भाई और पिता ने करवाया। मदरसे में मैरिज ब्यूरो चलाने वाले व्यक्तियों ने एक महिला का कथित पिता और भाई बनकर रकाबगंज के युवक से दूसरा निकाह करा दिया।

Thu, 10 July 2025 10:11 AMSrishti Kunj कार्यालय संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में लुटेरी दुल्हन ने एक व्यक्ति को लूट लिया। उसका निकाह फर्जी भाई और पिता ने करवाया। मदरसे में मैरिज ब्यूरो चलाने वाले व्यक्तियों ने एक महिला का कथित पिता और भाई बनकर रकाबगंज के युवक से दूसरा निकाह करा दिया। संबंध बनाने की बात आई तो गर्भपात का बहाना बनाकर महिला ने करीब 20 दिन तक पति से दूरी बनाए रखी। मौका पाकर निकाह में दिए गए जेवर और नगदी लेकर चली गई। कथित पिता और भाई महिला को गायब करने का आरोप लगाकर रुपयों की मांग करने लगे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रकाबगंज की युवती ने बताया कि उसके भाई के निकाह के लिए शाहगंज के दो व्यक्तियों से संपर्क हुआ था। वह मदरसा में ही एनजीओ और मैरिज ब्यूरो संचालित करते थे। उन्होंने एक महिला से निकाह कराने की बात कही। बताया कि महिला पांच वर्ष तक दूसरे धर्म के व्यक्ति संग रही थी। वह गर्भवती है। आरोपितों ने महिला का गर्भपात करा दिया है। खुद पिता और भाई बनकर नवंबर में भाई का महिला से निकाह करवा दिया।

ये भी पढ़ें:कांवड़ यात्रा को रूट डायवर्जन, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहन बंद

20 दिन बाद वह पिता (कथित मदरसा संचालक) से मिलने के बहाने घर से चली गई। साथ में गहने और 20 हजार रुपये भी ले गई। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खुद महिला को शाहगंज के कमाल खां क्षेत्र से पकड़ लिया। वह गर्भवती थी और दूसरे धर्म के युवक के साथ रह रही थी। महिला ने पति पसंद न होने की बोलकर बिना मर्जी के निकाह कराने का आरोप लगाया। मामले में जांच हो रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |