Hindi NewsUP NewsUP Agra Jaipur Highway Police car rammed into Truck Two dead including one Head Constable
जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

संक्षेप:

यूपी में एक भीषण सड़क हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो की मौत हो गई। हादसा आगरा में हुआ। इस दौरान पुलिस की कार ट्रक से टकरा गई और एक पुलिस कर्मी की मौत और अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पुलिस की कार ट्रक से टकरा गई।

Oct 26, 2025 11:44 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी में एक भीषण सड़क हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो की मौत हो गई। हादसा आगरा में हुआ। इस दौरान पुलिस की कार ट्रक से टकरा गई और एक पुलिस कर्मी की मौत और अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार पुलिस की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही पुलिसकर्मी समेत दो की मौत हो गई। इस हादसे में उप निरीक्षक समेत पांच घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के जयपुर हाईवे के रिलायंस पेट्रोल पंप की है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी गाड़ी से राजस्थान के सूरतगढ़ से दबिश देकर वापस लौट रहे थे। निबोहरा थाने के पुलिसकर्मी और पीड़ित परिवार दबिश के लिए राजस्थान गए थे। जयपुर हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट ड्राइवर की झपकी लगने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। भीषण टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे के बाद हाईवे के राहगीरों ने सीकरी पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:टोल प्लाजा के पास लग्जरी बस ने सड़क किनारे दो को रौंदा-मौत, गांव वालों का हंगामा

मामले की जानकारी होते ही सूचना पर पहुंची सीकरी पुलिस ने घायलों को सीकरी सी एच सी भेजा और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे मैं कार चालक देव समेत हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत‌ हो गई। वहीं, दारोगा गौरव कुमार समेत एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बेहद भीषण था। सीकरी पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। मामले में जांच की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |