नशे में धुत चालक ने मौत बनाकर दौड़ाई कार, सड़क किनारे खड़े पांच को कुचला

Oct 25, 2025 07:52 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में शुक्रवार की रात हुए भीषण हादसे ने लोगों के दिल दहला दिए। नशे में धुत चालक ने कार मौत बनकर दौड़ाई और सड़क किनारे खड़े पांच लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक महिला और चार पुरुष हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बवाल करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उस पर काबू पा लिया।

नशे में धुत चालक ने मौत बनाकर दौड़ाई कार, सड़क किनारे खड़े पांच को कुचला

यूपी के आगरा में शुक्रवार की रात हुए भीषण हादसे ने लोगों के दिल दहला दिए। नशे में धुत चालक ने कार मौत बनकर दौड़ाई और सड़क किनारे खड़े पांच लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक महिला और चार पुरुष हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बवाल करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उस पर काबू पा लिया।

भयावह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे का है। अंशुल गुप्ता के नाम से पंजीकृत टाटा नेक्सन कार दयालबाग के 100 फुटा रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। नगला बूढ़ी चौराहे पर कार चालक ने पहले आवास विकास सेक्टर 1 निवासी जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय भानु प्रताप मिश्रा (25) को तेज टक्कर मार दी। इसमें भानु उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद चालक ने हड़बड़ी में कार की गति और तेज कर दी। इस पर थोड़ा आगे उसने बबली (42) पत्नी हरीश और उसके पुत्र गोलू निवासी कुटिया वाली गली नगला बूढ़ी को पीछे से टक्कर मारी। इसमें बबली ने मौके पर दम तोड़ दिया, बेटा गोलू घायल हो गया। नशे में धुत कार चालक ने कार की रफ्तार कम नहीं की बल्कि और तेज भगाते हुए करीब 50 मीटर आगे चलकर कार डिवाइडर पर चढ़ा दी।

इससे अनियंत्रित कार हवा में उछलती हुई गिरी और चार बार पलटकर रुकी। इसमें उसने तीन युवकों कमल (23) पुत्र सतीश निवासी नगला बूढ़ी, कृष्णा (20) पुत्र महेश निवासी नगला बूढ़ी और बंटेश कुमार (50) को रौंद दिया। एक अन्य घायल हो गया। भीषण हादसा देख स्थानीय लोग दौड़े। आनन-फानन में कार को सीधा कर युवकों को निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, कार के एयर बैग खुलने से चालक सुरक्षित रहा। उसे भीड़ ने बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया। बवाल की आशंका देख पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार, एडिशनल डीसीपी आदित्य सिंह के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को हटाया। इधर, बबली के परिजनों ने एसएन मेडिकल कॉलेज पर भी हंगामा काटा। वे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दे रहे थे, पुलिस ने उन्हें समझाकर संभाला।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;