Hindi NewsUP NewsUP Agra Girl Kidnapped on Walk with Grandfather Accused from other community seen in CCTV
बाबा संग घूमने निकली बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद आरोप दूसरे समुदाय का

बाबा संग घूमने निकली बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद आरोप दूसरे समुदाय का

संक्षेप:

यूपी के आगरा में महादेव नगर (ताजगंज) से बुधवार को दिनदहाड़े एक बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची अपने बाबा के साथ घूमने निकली थी। बाबा पानी पी रहे थे। इस दौरान बच्ची थोड़ा आगे निकल गई। एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया।

Oct 16, 2025 10:32 am ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

यूपी के आगरा में महादेव नगर (ताजगंज) से बुधवार को दिनदहाड़े एक बच्ची का अपहरण हो गया। बच्ची अपने बाबा के साथ घूमने निकली थी। बाबा पानी पी रहे थे। इस दौरान बच्ची थोड़ा आगे निकल गई। एक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को ले जाने वाला कैमरे में कैद है। वह दूसरे समुदाय से है। इससे माहौल तनावपूर्ण है। मोहल्ले वालों ने ताजगंज थाने पर हंगामा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। कैलाश टॉकीज के पास कलारी वाली गली निवासी मोनू होटल कर्मी है। उसकी चार वर्षीय बेटी गोल्डी लापता है। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि बालिका अपने बाबा के साथ शाहजहां गार्डन तक घूमने आई थी। बाबा पानी पीने लगे। इस दौरान बच्ची आगे बढ़ गई।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर में जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

वह अपने घर की तरफ जाने के बजाय दूसरी सड़क पर आ गई। रास्ते में बालिका को एक व्यक्ति मिला। वह उसे अपने साथ ले गया। सीसीटीवी देखने पर यह जानकारी हुई है। बालिका के पिता मोनू ने बताया कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है। बेटी को साथ ले जाने वाला कैमरे में कैद है। वह दूसरे समुदाय से है। बेटी सड़क पर मिली थी तो उसे थाने लेकर जाता। बेटी के गायब होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देर शाम तक बालिका का सुराग नहीं मिलने पर बस्ती वालों में आक्रोश फैल गया। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगा। भीड़ ताजगंज थाने आ गई। हंगामा किया। बालिका को बरामद करने का दबाव बनाया। पुलिस ने बताया कि लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जो बालिका को लेकर गया है उसका भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |