Hindi NewsUP NewsUP Agra five year old girl fell from seventh floor in building mother left for morning walk
मां गई टहलने अचानक 7वीं मंजिल की बालकनी से गिरी पांच साल की बच्ची, मौत

मां गई टहलने अचानक 7वीं मंजिल की बालकनी से गिरी पांच साल की बच्ची, मौत

संक्षेप:

यूपी के आगरा में बाबरपुर (सिकंदरा) स्थित रामरघु आनंदा फेस टू में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पांच वर्षीय अनाहिता सातवीं मंजिल से गिर गई। उसकी मां नीचे टहलने आई थीं। बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Oct 16, 2025 09:13 am ISTSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share Share
Follow Us on

आप बहुमंजिला इमारत में रहते हैं। घर में छोटे बच्चे हैं, तो बालकनी में जाल जरूर लगवाएं। बुधवार तड़के यूपी के आगरा में बाबरपुर (सिकंदरा) स्थित रामरघु आनंदा फेस टू में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पांच वर्षीय अनाहिता सातवीं मंजिल से गिर गई। उसकी मां नीचे टहलने आई थीं। बच्ची ने दम तोड़ दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना सुबह करीब सवा चार बजे की है। रामरघु आनंदा फेस टू आठ मंजिला है। सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर सी-724 निवासी मनोज प्रताप सिंह सऊदी स्थित रिफाइनरी में इंजीनियर हैं। वह मूलत: मुरारीनगर, खुर्जा (बुलंदशहर) के निवासी हैं। पत्नी धारणा सिंह सैंया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पांच वर्षीय बेटी अनाहिता सेंट पॉल्स स्कूल की छात्रा थी। ढाई वर्षीय बेटा है। सुबह धारणा कैंपस में ही वॉक करने गई थीं।

ये भी पढ़ें:किराए के कमरे में मिले दंपति के शव, पत्नी के ऊपर थी चादर-फंदे से लटका मिला पति

अचानक सिक्योरिटी गार्ड का शोर सुनकर वह मौके पर आईं। बेटी का शव देख गिर पड़ीं। सूचना पर सिकंदरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट को बुलाया गया। घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम जरूरी है। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पहले तो यह नहीं पता था कि बच्ची कहां से गिरी है।

पुलिस के अनुसार मां टहलने आई थी। बेटी की आंख खुल गई। वह बालकनी में गईं। मां को देख रही थी। बालकनी में बमुश्किल तीन फीट ऊंची रेलिंग लगी है। बच्ची उस पर चढ़कर नीचे मां को देख रही होगी। पैर फिसला और नीचे गिर पड़ी। दर्दनाक हादसे ने पड़ोसियों को भी हिला दिया है। रह-रहकर बच्ची का चेहरा पड़ोसियों को याद आ रहा है। वह बहुत प्यारी थी।

पुलिस को परेशान कर रहे सवाल

पूरे घटनाक्रम में कई सवाल पुलिस को परेशान कर रहे हैं। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस एक ही सवाल बार-बार पूछ रही है कि मां सुबह चार बजे टहलने क्यों गई थी। घटना की कोई और वजह तो नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सऊदी अरब में हैं पिता, मां का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस को धारणा सिंह ने बताया सुबह उन्हें स्कूल जाना पड़ता है। घर से स्कूल 25 किलोमीटर दूर है, इसलिए सुबह जल्दी टहलने की आदत बनाई है। ताकि वापस लौटकर बेटी को तैयार करके स्कूल भेज सकें। उन्हें सपने में भी उम्मीद नहीं थी ऐसा हो जाएगा। बालकनी का दरवाजा बंद था। बेटी ने खोल लिया होगा। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता सऊदी अरब में हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |