Hindi NewsUP NewsUP Agra fatehabad Murder Accused Dead Body Found in Jungle after out of jail on bail
जमानत पर छूटे हत्यारोपी की लाश जंगल में मिली, डकैती का माल बांटने में हत्या का शक

जमानत पर छूटे हत्यारोपी की लाश जंगल में मिली, डकैती का माल बांटने में हत्या का शक

संक्षेप:

यूपी के फतेहाबाद के दूधिया के हत्यारोपी का शव मुरैना के जंगल में संदिग्ध हालात में मिला। वह इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था। बीते दिनों दूधिया के भाई पर हुई फायरिंग में भी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।

Tue, 14 Oct 2025 09:02 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फतेहाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के फतेहाबाद के दूधिया के हत्यारोपी का शव मुरैना के जंगल में संदिग्ध हालात में मिला। वह इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था। बीते दिनों दूधिया के भाई पर हुई फायरिंग में भी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। मध्य प्रदेश के नीमच में हुई डकैती में भी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

10 अक्तूबर की दोपहर मुरैना के थाना देवगढ़ के चंदेलपुरा गांव के जंगल में 28 वर्षीय युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। उसकी शिनाख्त थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा निवासी विशाल शर्मा उर्फ अपराधी पुत्र विलियम के रूप में हुई। सोमवार को उसके परिजन भी देवगढ़ पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि विशाल छह अक्तूबर से घर से लापता था।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में 97 अवैध टाउनशिप के खुलासे से हड़कंप, इंजीनियरों पर ऐक्शन की तैयारी

12 अक्टूबर को उसके शव का फोटो वायरल होने की जानकारी हुई थी। थाना देवगढ़ के प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को मिले शव की पहचान थाना फतेहाबाद के प्रतापपुरा निवासी विशाल शर्मा उर्फ अपराधी के रूप में हुई है। शरीर पर कोई भी चोट नहीं है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था।

दूधिये के भाई पर भी फायरिंग

विशाल शर्मा शातिर अपराधी था। फतेहाबाद थाने में उसके विरुद्ध मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में दूधिया मोनू की हत्या का वह मुख्य आरोपी थी। कुछ माह पहले ही वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। बीते दिनों दूधिये के भाई पर दो बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। दूधिया का भाई बाल-बाल बचा था। इस मामले में भी विशाल पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा उस पर मारपीट और गाली-गलौज का भी मुकदमा दर्ज है।

मौत के पीछे कहीं डकैती के माल का बंटवारा तो नहीं

2024 में मध्य प्रदेश के नीमच के थाना रतनगढ़ में डकैती हुई थी। इसमें विशाल भी शामिल था। उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज है। उसकी मौत को इसी डकैती के माल के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |