Hindi NewsUP NewsUP Agniveer Recruitment Rally For 12 Districts Clerk and Trademan Posts begins Tomorrow
यूपी में कल से शुरू होगी अग्निवीर रैली, 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती

यूपी में कल से शुरू होगी अग्निवीर रैली, 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती

संक्षेप:

यूपी के वाराणसी में छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित यह रैली 8 से 21 नवंबर तक चलेगी।

Nov 07, 2025 07:18 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, वाराणसी
share Share
Follow Us on

यूपी के वाराणसी में छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित यह रैली 8 से 21 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन के अभ्यर्थियों को शुक्रवार की रात 12 से 2 बजे के बीच जरूरी दस्तावेजों के साथ मैदान में रिपोर्ट करना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बार रैली में अभ्यर्थियों को पदवार बुलाया गया है। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के वे अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी के लिए आज का दिन अहम, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर अदालत सुनाएगी फैसला

आठ नवंबर को इन सभी 12 जिलों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के अभ्यर्थियों की रैली होगी, जिसमें कुल 1028 उम्मीदवार शामिल होंगे। नौ नवंबर को टेक्निकल पदों के साथ क्लर्क पद के कुछ अभ्यर्थियों की भर्ती होगी, इस दिन कुल 1030 उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे। दस नवंबर को केवल टेक्निकल पदों के लिए रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें 1052 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आखिरी चरण में 11 से 21 नवंबर तक जनरल ड्यूटी (जीडी) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलेगी। भर्ती में प्रवेश पत्र की रंगीन प्रिंट कॉपी मान्य होगी। इस पर एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर रैली में रात में ढाई बजे तक पहुंचना होगा।

रैली में ये कागजात जरूरी

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति-धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस, विद्यालय, ग्राम प्रधान या नगर निगम से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड की मूल प्रतियां लाना अनिवार्य हैं। साथ ही इन सभी दस्तावेज की तीन-तीन सत्यापित छायाप्रतियां भी जमा करनी होंगी। अभ्यर्थियों को 5:30 मिनट से लेकर 6:15 तक के चार अलग अलग समय में दौड़ पूरी करने के अनुसार अंक मिलेंगे। 1.6 किमी की दौड़ होगी। 5:30 मिनटमें दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को 60 अंक मिलेंगे।

हेल्पलाइन नंबर - 7518900198

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |