यूपी: सुबह-सुबह रेस्टेरेंट एंड बैंकेट हाल में लगी भीषण आग, हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत

यूपी: सुबह-सुबह रेस्टेरेंट एंड बैंकेट हाल में लगी भीषण आग, हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत

संक्षेप:

गोरखपुर के नौका विहार के पास वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर स्टेशन गोलघर को सुबह 5:16 बजे मिली, जिसके बाद एफएसओ गोलघर की टीम चार फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे ही फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।

Nov 16, 2025 09:27 am ISTAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share

Fire in Restaurant: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार तड़के एक रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हाल में आग लग गई। हादसे में हाउसकीपिंग का एक कर्मचारी मारा गया। फर्स्ट फ्लोर के वॉशरूम में उसे अचेतावस्था में पाया गया था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह घटना गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र में हुई है। यहां नौका विहार के पास बौद्ध संग्रहालय के सामने बने वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर स्टेशन गोलघर को सुबह 5:16 बजे मिली, जिसके बाद एफएसओ गोलघर की टीम चार फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे ही फायर ब्रिगेड ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया।

सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय ने बताया कि तीन मंजिला भवन में आग तेजी से फैल गई थी। भवन के भूतल पर दुकानें, प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, दूसरे तल पर कमरे और तीसरे तल पर बैंक्वेट हॉल था। आग की शुरुआत पहली मंजिल स्थित रेस्टोरेंट से हुई और देखते ही देखते पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत-बचाव के दौरान प्रथम तल के वाशरूम में ‘पुरुषोत्तम’ नामक हाउसकीपिंग कर्मचारी अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस द्वारा उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शार्ट सर्किट या कुछ और?

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट लग रही है। फिर भी आग लगने के कारणों की जांच करके वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। उधर, फायर ब्रिगेड भी इसकी जांच करेगा कि रेस्टोरेंट में आग से बचाव के किस तरह के सुरक्षा उपाय किए गए थे। कर्मचारी की मौत कैसे हुई, इसकी भी जांच होगी।

read moreये भी पढ़ें:
यूपी के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में नया सिस्टम लागू, अब 10 दिन मस्ती की क्लास
UP के इस शहर मे 5 डॉक्टरों पर STF की नजर, दिल्ली धमाकों के कई संदिग्ध रडार पर
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |