Hindi NewsUP NewsUP a husband was shot dead in front of his wife he fled after looting Rs 2 lakh
UP में दुस्साहसिक वारदात, 14 युवकों ने पत्नी के सामने ही पति को गोलियों से भूना

UP में दुस्साहसिक वारदात, 14 युवकों ने पत्नी के सामने ही पति को गोलियों से भूना

संक्षेप:

यूपी के झांसी में बेदह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। बैंक से लौट रहे पति-पत्नी को छह बाइकों से पहुंचे 14 युवकों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर पति को गोलियों से भून दिया। वारदात को ऐसे स्थान पर अंजाम दिया गया जहां काफी भीड़भाड़ भी थी।

Sep 08, 2025 09:34 pm ISTYogesh Yadav झांसी, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी में झांसी में भीड़भाड़ वाले सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बेहद दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। पत्नी के साथ बैंक से लौट रहे पति को छह बाइकों पर आए 14 युवकों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून दिया। इस दौरान विरोध करने पर पत्नी को भी तमाचे जड़े। इससे पहले कि आसपास के लोग जुटते हत्यारे तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पत्नी ने दो लाख रुपए लूटकर भागने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद यादव (40) सोमवार दोपहर करीब दो बजे के अपनी पत्नी संगीता के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह गांव भोजला के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। अरविंद को चार गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें बचाने पत्नी संगीता आगे आईं तो हमलावरों ने उन्हें पीट दिया। आसपास के लोगों को जुटता देख हत्यारे असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:VIDEO: शराब नहीं देने पर गुस्साया होमगार्ड, पेट्रोल छिड़ककर दुकान में लगा दी आग

वारदात की सूचना मिलते ही सीओ रामवीर सिंह, सीपरी बाजार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अरविंद को तुरंत मेडिकल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने हत्या व दो लाख रुपए लूट का आरोप लगाया है। सीओ की मानें तो जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामले के पीछे पुरानी रंजिश की बात आ रही है।

झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे भोजला गांव में गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। हम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मारा गया युवक पत्नी के साथ बैंक से वापस आ रहा था। उनके पास पैसे थे या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही थी। पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा। जिससे आरोपी को जल्दी से जल्दी और कड़ी सजा मिल सके।