Hindi NewsUP NewsUP 24 IPS transfer: 11 SSP and SP including Gorakhpur have been transferred; Yogi government action
गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP- SP बदले, योगी सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP- SP बदले, योगी सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

संक्षेप:

यूपी की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के फेरबदल किए। तबादले की लिस्ट में गोरखपुर समेत 11 जिले के एसएसपी और एसपी भी बदले गए हैं।

Feb 04, 2026 11:13 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बुधवार रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। इसमें अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। इसी तरह एडीजी पद से हाल ही में प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है। वह अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा 11 जिलों के एसएसपी- एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें जौनपुर, खीरी,बस्ती,सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली,पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ, कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त, गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नत होने पर गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी, लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, मेरठ के एसपी विपिन टाडा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रोन्नति मिलने पर एटीएस का डीआईजी, सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नत होकर तकनीकी सेवाओं का डीआईजी और पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति मिलने पर डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर भी सस्पेंड, योगी सरकार ने इस मामले में लिया ऐक्शन

इन जिलों में नए एसपी तैनात हुए

सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |