ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावसई नदी में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों से तलाश जारी

सई नदी में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों से तलाश जारी

लखनऊ के बनी गांव स्थित सई नदी में मंगलवार की शाम मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन बाद नहाते समय युवक के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जानकारी होने पर सोहरामऊ और लखनऊ बंथरा पुलिस सीमा विवाद में उलझी...

सई नदी में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों से तलाश जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,उन्नावWed, 09 Oct 2019 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के बनी गांव स्थित सई नदी में मंगलवार की शाम मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन बाद नहाते समय युवक के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जानकारी होने पर सोहरामऊ और लखनऊ बंथरा पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। उसके बाद सोहरामऊ पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोर को बुलवा कर युवक की तलाश की। मगर अंधेरा होने से तलाश बंद कर दी गई थी। बुधवार की सुबह से सोहरामऊ और बंथरा पुलिस गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी हुई है। अभी तक युवक का कोई अता पता नहीं चल सका है। 
थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के रहने वाले तैतालिस वर्षीय वीरेन्द्र उर्फ धुन्नर मंगलवार को गांव में नवरात्र पर्व पर गांव में स्थातिप की गई मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन यात्रा में मंगलवार को लखनऊ के बनी गांव स्थित सई नदी में विसर्जन करने के लिए गए थे। मां दुर्गा प्रतिमा के साथ जुलूस निकाल कर गांव के सैकड़ों भक्त विसर्जन करने सई नदी गए थे। विसर्जन बाद सभी भक्त नदी में नहाने लगे। इसी दरम्यान गहरे पानी में चले जाने से वीरेन्द्र डूब गया। मौजूद अन्य ग्रामीणों से वीरेन्द्र को डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की। मगर बहाव तेज होने से उसे नहीं बचा सके। तब पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सोहरामऊ और लखनऊ के बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद के चलते बंथरा थाना पुलिस वापस लौट गई। सोहरामऊ थाना इंचार्ज उरेश सिंह ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलवा कर रात तक खोजबीन की। मगर अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी गई थी। बुधवार की सुबह गोताखोर पानी में उतर कर तलाश कर रहे हैं। मगर अभी तक कोई अतापता नहीं लग सका है। बुधवार सुबह सोहरामऊ और बंथरा पुलिस डूबे अधेड़ की  तलाश में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें