इलाज दौरान जख्मी युवक की मौत, हत्या का आरोप
Unnao News - बीघापुर में गैस कंपनी में काम करने वाले युवक विश्वजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्वजीत अविवाहित था और एक पखवारे से कंपनी में काम कर रहा था।

बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बीघापुर बेहटा भवानी मार्ग पर स्थित गैस कंपनी में काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बारासगर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा के रहने वाले 25 वर्षीय विश्वजीत यादव पुत्र रमन एक पखवारा पहले बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा भवानी मार्ग पर संचालित गो गैस कंपनी में काम करना शुरू किया था।
बुधवार सुबह घर से कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा। परिजनों को देर शाम विश्वजीत की संदिग्ध हालत में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पिता ने घायल अपने बेटे विश्वजीत यादव को सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज बाद हैलट रेफर कर दिया। तभी परिजन हालत में सुधार होता न देख उसे लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता रमन ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि मेरे बेटे की जानबूझकर हत्या की गई है। बाउंड्री के अंदर ही अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया था। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके की जांच की गई। जिसमें सिलेंडर लादने के दौरान लोडर की चपेट में आने से घटना हुई है। लोडर कोतवाली क्षेत्र के ही गौरी गांव का निवासी एक युवक चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक विश्वजीत अविवाहित था। चालक से जो घटना हुई है उसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



