संदिग्ध हालात में युवक का फंदे से लटका मिला शव

Feb 08, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - त्रिपुरारपुर गांव में 24 वर्षीय श्यामू का शव रविवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। श्यामू मानसिक रूप से परेशान था और शराब का आदी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध हालात में युवक का फंदे से लटका मिला शव

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुरारपुर गांव के रहने वाले युवक का रविवार सुबह संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। त्रिपुरारपुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय श्यामू पुत्र अवधेश पासी का सुबह मवेशियों के लिए बने बाड़े में बांस से रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला। सुबह जब पिता अवधेश बंगले में गाय खोलने पहुंचे, तो बेटे का फंदे से शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

चीख-पुकार मचते ही मां सुनीता, बड़ा भाई रामू और बहनें रेखा, सोनी व रीता मौके पर पहुंचीं। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया और मातम छा गया। परिजनों के अनुसार श्यामू मानसिक रूप से परेशान था और शराब का भी लती था। नशे की हालत में वह आए दिन आत्महत्या की धमकी देता था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।