सूरत में युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बेहाल

Feb 13, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

Unnao News - गंजमुरादाबाद के 23 वर्षीय युवक प्रशांत ने सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके निवास पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नानामऊ गंगा घाट पर किया। चर्चा है कि यह कदम प्रेम प्रसंग या विवाद के कारण उठाया गया। परिवार में मातम का माहौल है।

सूरत में युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बेहाल

गंजमुरादाबाद। गैर प्रांत में रहकर कमाई कर रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला था और सूरत की एक साड़ी मिल में काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद परिजनों ने नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय प्रशांत पुत्र विजय बहादुर सूरत शहर में रहकर साड़ी मिल में काम करता था। बताया जा रहा कि उसके निवास पर ही उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है।

जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट पर परिजनों ने शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक से मौत को गले लगाने को लेकर चर्चा है कि युवक से प्रेम प्रसंग के चलते इस तरह का कदम उठाया गया है। कुछ लोगों में घटना से पहले कुछ विवाद आदि की भी चर्चा बनी हुई है। मृतक प्रशांत तीन भाईयों में सबसे छोटा था। विवाहित बड़े भाई प्रखर व प्रवीन हैं। मौत को लेकर मां सलोनी सहित अन्य सभी परिजन रो रोकर बेहाल होते रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।