घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की

Mar 06, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - -अजगैन थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में बुधवार शाम हुई घटना -अजगैन थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में बुधवार शाम हुई घटना

घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की

नवई, संवाददाता। घरेलूकलह से परेशान युवक ने बुधवार शाम घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव के रहने वाले 26 वर्षीय विकास रैदास पुत्र रामदयाल शाम को काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया था। तभी दरवाजा बंद रहने पर पत्नी को शक हुआ। उसने जानकारी ससुर को दी। उसके बाद परिजन व ग्रामीण कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो विकास का शव फंदे से लटक रहा था।

आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा और एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नवाबगंज ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से भाई अरविंद, धर्मेश, कंचन सहित मां बिलासा का रो-रोकर बेहाल होती रही। फिलहाल परिजन आत्महत्या के स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक विकास करीब तीन महीने पहले एक महिला से शादी कर उसे घर ले आया था। जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। अजगैन थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के कारण युवक ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।-अजगैन थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में बुधवार शाम हुई घटना-मौत को लेकर परिजन होते रहे बेहाल, जांच के बाद पुलिस ने की आवश्यक कार्रवाई

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।