Unnao News: 70 गांवों में 20 लाख तक के कार्य पर मुहर

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

Unnao News: उन्नाव। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों को लेकर

Unnao News: 70 गांवों में 20 लाख तक के कार्य पर मुहर

Unnao News: उन्नाव। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों को लेकर विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम घनश्याम मीना ने वर्ष 2021-22 में चयनित 192 ग्रामों में से ग्राम स्तर पर चयन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर चुके 70 ग्रामों में विकास कार्य कराए जाने के लिए जिलास्तर पर अनुमोदन प्रदान किया। इन गांवों में अब मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विभिन्न विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार चयनित गांवों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 70 ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट निपटारण, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, ओवरहेड टैंक, बोरवेल, नाली, सोकपिट, पाइपलाइन एक्सटेंशन, ट्रांसफार्मर, ग्राउंड लेवल रिजर्वायर सहित अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन से संतृप्त न होने वाले क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक तथा आरसीसी से निर्मित छोटी पुलिया जैसे कार्य भी कराए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक की लागत वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। योजना के तहत अभी शेष ग्रामों का भी शीघ्र सर्वे कराकर आगणन तैयार करने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए, ताकि आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsउन्नावUnnao News: 70 गांवों में 20 लाख तक के कार्य पर मुहर