ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावसरकारी योजनाओं का लाभ पाकर श्रमिक बनेंगे सशक्त

सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर श्रमिक बनेंगे सशक्त

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी...

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी...
1/ 2विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी...
विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी...
2/ 2विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी...
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावTue, 01 May 2018 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम विभाग की अोर से श्रमिकों को सरकार की अोर से चलाई जा रही 18 योजनाओं की जानकारी दी।

जागरुक श्रमिक सरकार से संचालित उन सभी योजनाओं का लाभ समय से ले सकते हैं। बशर्ते वह नियमानुसार पंजीयन प्रक्रिया से गुजर चुके हों।

मंगलवार को यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्या ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को दी।सहायक श्रमायुक्त यह बातें कार्यालय परिसर में लगाए गए श्रमिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण के एक दिवसीय कैंप के दौरान कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फ र्रुख इनाम सिद्दीकी ने मजदूरो को श्रम कानूनो की जानकारी दी। जिसमे न्यूनतम वेतन अधिनियम, समान पारिश्रमिक अधिनियम, कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम व बाल श्रम अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। एएलसी मौर्या ने मजदूरों को बताया कि विभाग में उनका पंजीयन कितना आवश्यक है।

यहां पंजीकरण होते ही मजदूर सरकार से संचालित की जा रही उन सभी योजनाओं के लाभ का हकदार हो जाता है, जिसकी उसके पास पात्रता होती है। श्रमायुक्त ने बताया कि मौजूदा समय विभाग से 18 योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमे श्रमिकों को घर निर्माण से लेकर बीमारी ईलाज, बच्चों की पढ़ाई, लड़कियों की शादी आदि लाभ शामिल हैं। बताया कि कर्मकार निर्माण मजदूरों का पंजीयन ब्लॉकों में किया जा रहा है। श्रमिक सीधे वहां संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा किसी प्रकार की समस्या आने पर वह सीधे श्रमायुक्त कार्यालय दरोगाबाग में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से संजीव निगम, एडवोकेट केके दीक्षित, व लेदर्स एण्ड टेनरी वर्कस यूनियन मंत्री बलवंत सिंह, श्रम प्रर्वतन अधिकारी संजय कुमार शुक्ला, अनिल कुमार दीक्षित, डॉ रूपाली, हाकिम सिंह, प्रतिपाल अशोक कुमार यादव, राधेश्याम, रामसरन मौर्या, तेज प्रताप सिंह, अनिल कुमार, अलख निरंजन आदि के अलावा शिविर में सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें