दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, चार पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - चकलवंशी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, चार पर केस

चकलवंशी। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पतारी गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की बेटी सोनी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2024 को माखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्फपंसारी गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार पति शैलेन्द्र, सास शकुंतला, देवर संदीप और ननद प्रतिमा आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते थे। 15 मई को सभी ने मिलकर उसे पीटा। सूचना पर उसका भाई पहुंचा और समझौते का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।