ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावउन्नाव में डेंगू से महिला की मौत, 13 पॉजिटिव

उन्नाव में डेंगू से महिला की मौत, 13 पॉजिटिव

Woman dies of dengue in Unnao, 13 positive

उन्नाव में डेंगू से महिला की मौत, 13 पॉजिटिव
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावFri, 30 Oct 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू का कहर जारी है। गुरुवार सुबह शहर के दरोगा बाग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत हो गई। प्राइवेट पैथोलॉजी में 12 व जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एक महिला को डेंगू से संक्रमित पाया गया। जिले में अब तक 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

शहर के सिविल लाइंस निवासी डेंगू से संक्रमित महिला को दरोगा बाग स्थित प्राइवेट अस्पताल में तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई थी। गुरुवार सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें