उन्नाव | हिन्दुस्तान संवाद
हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहान बांगरमऊ मार्ग स्थित बदबदाखेड़ा गांव के महुआखेड़ा चौराहे के पास बुधवार रात बगल से गुजरे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन के झोंके से बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गई। उसे एम्बुलेंस से हसनगंज सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पचगहना निजामपुर गांव के मो. इस्माइल पत्नी शाबिरा बेगम के साथ बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। बदबदाखेड़ा गांव के पास पीछे से गुजरे चौपहिया वाहन का झोंका लगने से शाबिरा बेगम बाइक से गिर गईं। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद पत्नी इस्माइल ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस से घायल महिला को हसनगंज सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक चाची के इंतकाल होने पर रसूलपुर बकिया गांव गई थी। लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। मृतका अपने पीछे चार बेटों में इलियास, आरिफ, इरफान व आशिफ और दो बेटियों में आशिया बानो और सुफिया बानो को छोड़ गई हैं।