ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावकात्यायनी देवी के दर्शन कर मांगी मुरादें

कात्यायनी देवी के दर्शन कर मांगी मुरादें

उन्नाव। हिन्दुस्तान संवाद नवरात्र के छठवें दिन देवी कात्यायनी की भक्तों ने पूजा...

कात्यायनी देवी के दर्शन कर मांगी मुरादें
हिन्दुस्तान टीम,उन्नावSun, 18 Apr 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव। हिन्दुस्तान संवाद

नवरात्र के छठवें दिन देवी कात्यायनी की भक्तों ने पूजा अर्चना की। रविवार को लॉकडाउन होने से देवी उपासकों ने घरो में ही मां कात्यायनी की पूजा -अर्चना कर कोरोना महामारी से निजाद दिलाए जाने की याचना की। कोविड नियमों का पालन करते हुए मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में कपाट बंद कर मां की विधि विधान से पूजा आरती की।

माना जाता है कि छठवीं दुर्गा शक्ति का नाम कात्यायनी है। कत का पुत्र कात्य है। इस कात्य के गोत्र में पैदा होने वाले ऋषि कात्यायन हुए। कात्यायन ऋषि ने देवी को अपनी बेटी के रुप में पाने के लिए भगवती परांबा की तपस्या की। ऋषि की बेटी रुप में अवतार लेने से इनका नाम कात्यायनी पड़ा। शुभ लक्षणों से युक्त देवी भक्तों की विपत्तियों का विनाश करती है। रविवार को संपूर्ण लाकडाउन होने से शहर के देवी मंदिरों में पुजारियों ने पहुंच मां कात्यायनी की पूजा की। भक्तों ने घरों में ही रहकर मां की पूजा आराधना कर मनवांछित फलों की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें