Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsWinter Chill Begins in Unnao Cold Weather and Fog Reported
पहाड़ों पर गिरी बर्फ तो बढ़ गई ठंड, निकल आए जैकेट

पहाड़ों पर गिरी बर्फ तो बढ़ गई ठंड, निकल आए जैकेट

संक्षेप:

Unnao News - उन्नाव में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने दस्तक दी है। रातें सिहरन भरी हो गई हैं और सुबह कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा रहा है और 16 नवंबर के बाद एक नया चक्रवात सक्रिय होगा, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

Nov 11, 2025 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। अब दिन की धूप भले ही गर्माहट दे रही हो, लेकिन रातें तेजी से सिहरन भरी होती जा रही हैं। गर्मिन इलाक़ो के अलावा एक्सप्रेसवे पर तड़के कोहरे की चादर दिखने लगी है।विभाग के अनुसार पिछले पश्चिमी वक्षिोभ के प्रभाव के चलते हिमालय में हुए हिमपात वाले क्षेत्रों से चली ठंडी हवाओं का अब मैदानी इलाकों में असर दिखना शुरू हो गया है। इसी वजह से गुलाबी ठंड के बाद जिले में सर्दी की भी एंट्री हो गई है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि दिन में धूप के बीच बादल भी रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हवा भी चलेगी। उन्होंने बताया कि दिन और रात का पारा नर्धिारित सामान्य तापमान से नीचे जाने लगा है। ऐसे में बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मंगलवार सुबह से ही सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। शाम में लोगों को गर्म कपड़ों और शॉल आदि की जरूरत महसूस हुई। दिन में गुनगुनी धूप खिली और दिन के तापमान में 0.7 डग्रिी की गिरावट आई। हालांकि यह तापमान रात के वक़्त और गिरा, जिस वजह से अधिकतम पारा 26.3 डग्रिी के आस पास रहा। जबकि न्यूनतम 17 डग्रिी सेल्सियस दर्ज हुआ। विशेषज्ञ कहते है, की 16 नवंबर के बाद एक नया चक्रवात सक्रिय होगा। अनुमान है, की 25 नवंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है। वहां से ठंडी हवाएं उत्तरी इलाक़ो की ओर आएंगी तो ठंड और बढ़ जाएगी।