प्रेमी संग भागी पत्नी, लेने पहुंचे पति को धमकाया

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी ने नकदी और जेवरात भी चुरा लिए। जब पति पत्नी को वापस लाने गया, तो प्रेमी और पत्नी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पति ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

प्रेमी संग भागी पत्नी, लेने पहुंचे पति को धमकाया

चकलवंशी। पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। साथ में नकदी और जेवरात भी ले उड़ी। जब पति पत्नी को वापस लेने पहुंचा तो प्रेमी और पत्नी ने मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पुलिस में तहरीर

तंग आकर पीड़ित पति ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 14 मई की रात बिना बताए घर से चली गई। आसपास और रिश्तेदारी में खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही मोहित नाम का युवक उसे भगा ले गया है। जानकारी मिली कि पत्नी घर में रखी नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है।

Voice of UP

पति का प्रयास

पीड़ित पति जब पत्नी को लेने मोहित के घर पहुंचा तो पत्नी और उसके प्रेमी मोहित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पत्नी कब फरार हुई?
पत्नी 14 मई की रात बिना बताए घर से चली गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।