ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश उन्नावउन्नाव : ऐसा क्या हुआ बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले ही पिता ने कर ली आत्महत्या

उन्नाव : ऐसा क्या हुआ बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले ही पिता ने कर ली आत्महत्या

आसीवन थाने गौरा कला गांव में किसान ने बेची की शादी के कुछ घंटे पहले गुरुवार रात गमछे का फंदा बना फांसी लगा खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को बेटी की शादी थी। गौरा कला गांव के रहने वाले पैंतालीस वर्षीय...

उन्नाव : ऐसा क्या हुआ बेटी की शादी से कुछ घंटे पहले ही पिता ने कर ली आत्महत्या
उन्नाव। हिन्दुस्तान संवादFri, 27 Nov 2020 01:43 PM
ऐप पर पढ़ें

आसीवन थाने गौरा कला गांव में किसान ने बेची की शादी के कुछ घंटे पहले गुरुवार रात गमछे का फंदा बना फांसी लगा खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को बेटी की शादी थी। गौरा कला गांव के रहने वाले पैंतालीस वर्षीय पप्पू सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने बेटी निशा की शादी हसनगंज थाने बदबदाखेड़ा गांव निवासी राहुल के साथ तय कर दी थी। दोनों पक्षों ने शुक्रवार को गांव के मंदिर में जयमाला डाल कर बिदाई का कार्यक्रम तय किया था। पिता को मलाल था कि बेटी की शादी में वह कुछ नहीं कर पा रहा है, इसी चिंता में वह गुरुवार रात को बिना बताए घर से बाहर निकल गया और गांव के बाहर पेड़ से गमछा का फंदा लगा कर फांसी लगा ली। 

आर्थिक स्थिति से वाकिफ था वर पक्ष
पप्पू के पास नाममात्र की भूमि है, वह मजदूरी कर परिवार पाल रहा था। बेटे नीरज की शादी हो चुकी है। दो बेटियां निशा व ज्योति हैं। ज्योति दिव्यांग है। निशा की शादी शुक्रवार को होनी थी। लड़का पक्ष अपने कुछ परिजनों के साथ मंदिर में जयमाला डाल कर विदाई को तैयार था, दोनों पक्षों में इसकी सहमति थी। इसके बाद भी पिता को शायद बेटी की इस तरह विदाई से पसंद नहीं थी। लड़का पक्ष के सहमत होने के बाद भी उसको मलाल था कि बेटी की शादी में कुछ नहीं कर पा रहा। पप्पू की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें