गंजमुरादाबाद में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
Unnao News - गंजमुरादाबाद में कई महीनों से पेयजल व्यवस्था खराब है। आरएसएस कार्यकर्ता सुमित तिवारी ने समस्या को हल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर फ्रिजर लगे हैं, लेकिन वे लंबे समय से खराब हैं। गर्मियों में पेयजल की भारी कमी हो रही है।

गंजमुरादाबाद। नगर में कई महीनों से पेयजल व्यवस्था धड़ाम पड़ी होने से हो रही मुसीबत के मद्देनजर एक आरएसएस के कार्यकर्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। सुमित तिवारी उर्फ बंटी नगर कार्यवाहक आरएसएस ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए अनेक सार्वजनिक स्थानों, पूजा स्थलों पर फ्रिजर तो लगे हुए है, मगर पिछले कई माह से यह फ्रिजर खराब दशा में बंद पड़े हैं। गर्मी का समय शुरू होने की दशा में सार्वजनिक कार्यक्रमों व अन्य आयोजनों के दौरान पेयजल के लिए भारी समस्या बनी हुई है।
पीड़ित ने पेयजल व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


