जिला अस्पताल में वाटर एटीएम से मिलेगा शुद्ध जल
Unnao News - जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को अब ठंडा व शुद्ध पानी मिल सकेगा। डीएम रवि कुमार एनजी की पहल पर अस्पताल में आधुनिक आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई...
जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को अब ठंडा व शुद्ध पानी मिल सकेगा। डीएम रवि कुमार एनजी की पहल पर अस्पताल में आधुनिक आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है।
जिला अस्पताल में स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर दौड़ना पड़ता था। आरओ प्लांट पहले से भी लगे थे। मगर उनकी हालत जर्जर होने से आए दिन खराब पड़े रहते थे। साथ ही लोगों को पहले से लगे आरओ प्लांट को ढूढ़ना पड़ता था। मगर इस बार यह वॉटर एटीएम बूथ अस्पताल गेट पर लगवाया गया है। जिससे लोगों को सुलभता से स्वच्छ व शीतल जल मिल सकेगा। प्रदेश सरकार की जल सेवा योजना के तहत जिला अस्पताल में आरओ प्लांट की स्थापना कराई है। अभ्यूदय आटोमेशन कांसेप्ट एंड टेक्रोलाजी कंपनी ने अस्पताल में सोमवार को आरओ मशीन लगवा दी। कंपनी के इंजीनियर शांतनु ने बताया कि जल्द ही मशीन की शुरुआत कर दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


