शराब सेल्समैन से मारपीट का वीडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

बांगरमऊ। नगर स्थिति शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट व रुपये छीनने की

शराब सेल्समैन से मारपीट का वीडियो वायरल

बांगरमऊ। नगर स्थिति शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट व रुपये छीनने की घटना का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो देखकर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में घटना सिर्फ मारपीट की पाई गई। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।नगर के माढापुर मार्ग स्थिति बियर व अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान में बुधवार दोपहर मारपीट और लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगर इस वीडियो को देखकर नगर में सनसनी फैल गई। वीडियो को देखकर सक्रिय हुई कस्बा चौकी पुलिस जांच में जुट गई।

पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पाया गया कि दो युवक दुकान में पहुंचे और किसी बात को लेकर मारपीट की। जबकि नगदी छीनने के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका। थाना प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि दुकान के कैमरे में करीब 5 मिनट की फुटेज डिलीट पाई गई और बिल पास मशीन भी टूटी मिली। पड़ोसियों से घटना के बाबत पूछताछ करने पर मामला सिर्फ मारपीट का पाया गया है। फिर भी मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।