नाराज आरोपितों ने पीड़ित के दामाद व बेटे को पीटा, दो भेजे गए जेल
Unnao News - सफीपुर के गौरी गांव में एक दिन पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपितों के साथियों ने पीड़ित के दामाद और बेटे पर हमला किया। बुजुर्ग राजकुमार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में एक दिन पहले हुई मारपीट मामले में आरोपितों को शांति भंग की धारा में पुलिस ने निरुद्ध किया है। गुस्साए आरोपितों के साथियों ने गुरुवार को तहसील गेट पर पीड़ित के दामाद और बेटे को दौड़ा कर पीटा। सड़क पर हो रही मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू की। गौरी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि गांव के बाहर खेत की मेड पर यूके लिप्ट्स के पेड़ लगाए गए थे।
पिछली बार की तरह पेड़ों को बेच दिया गया। पेड़ बेचने के बाद गांव निवासी दबंग संतोष त्रिवेदी उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास में बुधवार को उनके घर पर चढ़ाई कर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग में निरुद्ध किया था। गुरुवार को पुलिस आरोपी को एसडीएम कोर्ट पेश करने ले गई। उधर पीड़ित के दामाद किसी काम से तहसील गए हुए थे। तभी वहां संतोष पक्ष के लोग दामाद आदित्य व बेटे कुलदीप पर टूट पड़े। फिल्मी स्टाइल में दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें पीटा। तहसील गेट पर मारपीट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने आरोपित दो और लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि बुधवार बुजुर्ग राजकुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपित मनोज व नीरज को जेल भेज दिया गया है। भूमि जोतने के आरोप में शामिल ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया गया है। गुरुवार उन्नाव हरदोई मार्ग पर हुई मारपीट मामले में जांच की जा रही है। आधा दर्जन से अधिक आरोपी प्रकाश में आए है। एसडीएम ने नीरज व मनोज की जमानत निरस्त कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


