जल निकासी के पाइप न डालने से बहा वैकल्पिक मार्ग

May 07, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - बिछिया, संवाददाता। जल निकासी की पाइपालइन न डालने से ग्रामीणों के आवागमन के लिए

जल निकासी के पाइप न डालने से बहा वैकल्पिक मार्ग

बिछिया, संवाददाता। जल निकासी की पाइपालइन न डालने से ग्रामीणों के आवागमन के लिए बना गया वैकल्पिक मार्ग बह गया। इससे ग्रामीण कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं।

वैकल्पिक मार्ग निर्माण

क्षेत्र के गांव सकरन के पास से निकली शारदा नहर की पुरवा ब्रांच में नए पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाव द्वारा करोड़ों की लागत से कराया जा रहा है। इसमें निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा पुराने पुल को तोड़कर नए पुल के निर्माण कार्य को कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों को आवागमन करने में परेशानी न हो इसके लिए यहां एक वैकल्पिक मार्क का निर्माण करा दिया गया था। हालांकि वैकल्पिक मार्ग में जल निकासी पाइप नहीं डाली गई थी। इससे अचानक नहर में पानी आ जाने पर वैकल्पिक मार्ग बह गया है। ऐसे में क्षेत्रीय व ग्रामीणों में रास्ता बाधित होने के कारण भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक मिट्टी का मार्ग ठेकेदार द्वारा बनवाया गया था। लेकिन पानी अचानक आने से वह भी जलमग्न होकर बह गया। यदि मार्ग में जल निकासी के पाइप डाल दिये जाते तो शायद आवगमन की स्थित प्रभावित न होती। ऐसे में उन्हें ब्लॉक मुख्यालय से लेकर बिछिया बाजार सब्जी लेने जाने व बीमार मरीज को बिछिया अस्पताल के लिए करीब 5 किलोमीटर नहर पटरी को पार करते हुए अन्य गांव के चक्कर काटते हुए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग बाधित होने से करीब 10 गांव के लोग इस रास्ते से निकलने वाले स्कूली बच्चों व नौकरी पेशा वाले लोगों को आवागमन में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग एक्सीएन सुबोध कुमार ने बताया आवागमन के लिए बनाए गए वैकलिप्क मार्ग के बहने की जानकारी मिली है। वैकल्पिक रास्ते का सुधार कराकर जल्द मार्ग सुचारू रूप से शुरू कराया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

पुरवा में भी बहा वैकल्पिक मार्ग

पुरवा। मौरावां मार्ग से बाबा बिल्लेश्वर धाम होते हुए शीतलगंज तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बन रहे लगभग दो किमी सात मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग पर स्थित पुरवा रजबहा पर पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार को लापरवाही के चलते पुलिया पर बनाया गया अस्थाई मार्ग रजबहे में पानी आने से क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे बाबा बिल्लेश्वर धाम के दर्शनों को जाने वाले हजारों भक्तों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भक्त तीन किमी का चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से मंदिर पहुंचकर दर्शन कर रहे है।लोगो ने बताया कि विभाग द्वारा मार्ग के दिनों ओर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुँचने में कितनी परेशानी हो रही है?
ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुँचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।