
पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत
Unnao News - पडरी कलां गांव में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है कि पटनहनखेड़ा की गोचर भूमि पर अराजक तत्वों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इससे पशुओं को चारा मिलने में समस्या आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा करने वाले युवक ने पुलिस के रोकने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा है।
बिछिया, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव पड़री कलां स्थित पटनहनखेड़ा गांव में पशुचर भूमि को अराजक तत्वों से अवैध रूप से कब्जा कर लेने के आरोप में ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायती पत्र में बताया कि पटनहनखेड़ा मजरा पडरीकला गांव निवासी मुकेश रावत ने बताया कि पटनहनखेड़ा की गाटा संख्या 4225 गोचर भूमि है। जो उक्त मौजा एवं आसपास के गांव के पशुधन चरागाह के लिए पहले से ही व्यवहार करते थे। वर्तमान में इस भूमि पशुओं के चरागाह के लिए उपयुक्त नहीं रहा और पशुओं को भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

गोचर भूमि न तो पट्टा पर दिया जा सकता है न उसका व्यक्तिगत निजि उपयोग अथवा व्यवहार किया जा सकता है, न उसकी प्रकृति में परिवर्तन किया जाएगा। परंतु भूमि को गांव के युवक ने अराजक तत्वों की सहायता से इस गोचर भूमि को जोर जबर्दस्ती अवैध रूप से कब्जा दखल कर घेराबंदी कर लिया है। जिससे इस गोचर भूमि की वास्तविक प्रकृति नष्ट करने का षडयंत्र किया जा रहा है। ऐसा करने से आसपास के पशुधन को भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। डीएम को बताया कि इन व्यक्तियों को जोर जबर्दस्ती अवैध रूप से इस भूमि को दखल कब्जा करने से मना करने पर मारपीट करने में उतारू हो जाता है। निर्माण कार्य को पुलिस से रोके जाने के बाद भी निर्माण कार्य रात के अंधेरे में जारी है। डीएम से जांच करवा कर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




