शिव मंदिर का रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Feb 08, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - हसनगंज तहसील के खैरनपुर गवांसा गांव के ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में रोजाना पूजा होती है और रास्ता बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की गई है।

शिव मंदिर का रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

चकलवंशी। हसनगंज तहसील क्षेत्र के खैरनपुर गवांसा गांव के ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर का रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम हसनगंज को प्रार्थना पत्र सौंपा है और रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना के साथ-साथ मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते-जाते हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने मंदिर के सामने गेट लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थना पत्र देने वालों में भान प्रकाश, अविनेश, अशोक सिंह, सुफल, रंजीत, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह, सूर्य पाल सिंह, मुन्ना सिंह, शिव बरन सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।