क्रिकेट ट्रायल के आखिरी मैच में डीसीए पराजित
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
उन्नाव में अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल के अंतिम दिन डीसीए ए ने 250 रन बनाए जबकि डीसीए सी की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। चयनकर्ताओं द्वारा ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026 27 के अंतर्गत अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट ट्रायल के आखरी दिन डीसीए ए तथा डीसीए सी के बीच मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए ए ने निर्धारित 40 ओवरों में 250 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए सी की टीम 140 रन पर सिमट गई। अब चयनकर्ताओं की ओर ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची घोषित की जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, साकिर हुसैन, पंकज सिंह गौर, जुनैद जमाल आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


