Unnao News: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का शौर्य सम्मान, एसपी समेत नौ पुलिसकर्मी पदक और प्रशंसा चिह्न से नवाजे गए
Unnao News: उन्नाव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जज़्बा जगाया। एसपी समेत नौ पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदक और प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
Unnao News: उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी समेत कुल नौ पुलिसकर्मियों को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से पदक एवं प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के आधार पर विभिन्न पदक एवं प्रशंसा चिह्न प्रदान किए गए。
इन 9 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक को भारत सरकार गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक
निरीक्षक गोपनीय महेन्द्र नाथ गोस्वामी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण
उपनिरीक्षक संजय राय को भारत सरकार गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उपनिरीक्षक अवध बिहारी निरंजन को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय सेवा पदक
उपनिरीक्षक विनोद यादव को भारत सरकार गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक
हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न रजत
मुख्य आरक्षी विजय कुमार वर्मा को भारत सरकार गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
मुख्य आरक्षी रोहित शर्मा को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न स्वर्ण
कांस्टेबल यशवीर सिंह कोपुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का सराहनीय चिह्न रजत
कर्तव्य और उत्कृष्ट सेवा को मिला सम्मान समारोह में सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं सेवा चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया。


