Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUttar Pradesh Police Arrest Two Youths After Encounter in Salesman s Murder Case
मुठभेड़ में सेल्समैन हत्याकांड के दो हत्यारोपित गिरफ्तार

मुठभेड़ में सेल्समैन हत्याकांड के दो हत्यारोपित गिरफ्तार

संक्षेप:

Unnao News - -पुलिसिया पूछताछ में हत्यारोपितों ने कबूल किया कि ठेका पर शराब लेने को लेकर विवाद होने पर वारदात को दिया था अंजाम

Dec 31, 2025 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उन्नाव, संवाददाता। आसीवन, बांगरमऊ व स्वॉट और सर्विलांस की संयुक्त टीम से बुधवार शाम पहाड़पुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग अभियान दौरान बाइक सवार दो युवक को रुकने के लिए कहा गया। तभी बाइक पर सवार युवक से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस से आत्मरक्षार्थ फायरिंग करने से युवकों के पैर में गोली लगने से जख्मी होकर गिरने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपितों ने सेल्समैन की गोली मार हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। जख्मी युवकों को पुलिस ने मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया है। बतातें चलें कि आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ गांव स्थित शराब ठेका के सेल्समैन सुधीर प्रजापति की 29 दिसंबर को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक सुधीर के पिता रामलखन प्रजापति की तहरीर पर आसीवन थाना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसपी के निर्देश पर इस हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए विशेष आठ टीमें गठित की गई थीं। बुधवार शाम ऑपरेशन ऑल आउट के तहत आसीवन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम बीजीमऊ शरीफाबाद रोड स्थित पहाड़पुर तिराहा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों युवक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ गांव के रहने वाले मो. सलमान पुत्र मौलाना रब्बानी व मो. एहसान पुत्र इनामुल के रूप में हुई। आरोपितों ने बताया कि ठेका पर शराब लेने को लेकर कहासुनी व गाली गलौज हुई थी। उसी रंजिश के चलते सेल्समैन सुधीर प्रजापति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बांगरमऊ सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आसीवन थाना क्षेत्र में हुए सेल्समैन हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया गया है। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत चेकिंग दौरान दोनों आरोपी मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से असलहा और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद हुआ है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।