दैवीय आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिली मदद

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नाव
share

Unnao News - उन्नाव, संवाददाता। जनपद के प्रभारीमंत्री धर्मपाल सिंह ने ओलावृष्टि और तूफान में जान गंवाने

दैवीय आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिली मदद

उन्नाव, संवाददाता। जनपद के प्रभारीमंत्री धर्मपाल सिंह ने ओलावृष्टि और तूफान में जान गंवाने वाले छह मृतक आश्रितों को विकास भवन सभागार में चार-चार लाख की आर्थिक सौंपी। उन्होंने कहा, जान की कोई कीमत नहीं होती है। फिर भी सरकार मदद पहुंचाकर कुछ हद तक पीड़ित परिवारों के आंसुओ को पोछने का काम कर रही है।

मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता

तहसील हसनगंज के बाबाखेड़ा निवासी जगदीश पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल, अमन पुत्र स्व. राजेपाल, सदर तहसील के बरहाकलां गांव के अमित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, मियागंज के रामबाबू पुत्र श्यामलाल, मदारपुर कैलई के दिनेश पुत्र कल्लू और सरोजिनी पत्नी दिनेश को सान्त्वना व चार-चार लाख की आर्थिक मदद दी। कहा कि बाढ़, तूफान, ओलावृष्टि दैवीय आपदा होती हैं। दैवीय आपदाओं का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। शोक संतृप्त परिवार को इस घड़ी में प्रभु मदद करें और साहस दे। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक ब्रजेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, एसपी जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह आदि रहे।

Voice of UP

राहुल पर प्रभारी मंत्री का तंज

राहुल पर प्रभारी मंत्री का तंज : विकास भवन में पीएम मोदी की ईंधन बचाओ व गोल्ड न खरीदने की अपील पर राहुल गांधी के पलटवार पर सवाल किए जाने पर प्रभारी मंत्री ने तंज कसा। कहा, यह राजनीति करने का मुद्दा नहीं है। देश की व्यवस्था में सहयोग करने का समय है, जिससे आर्थिक रूप से हम मजबूत रहें। कहा, राहुल गांधी भी संकट की घड़ी में डीजल पेट्रोल बचाएं। गलत बयान देकर जनता को भ्रमित न करें।

FAQs

प्रभारी मंत्री ने मृतक आश्रितों को कितनी आर्थिक सहायता दी?
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने मृतक आश्रितों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता दी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।